फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध एक्सचेंज मामले के मुख्य आरोपी का मकान कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला में अपने घर से ही अवैध एक्सचेंज चलाने वाले तेज प्रताप नारायण सिंह के घर काे कुर्क कर दिया गया है। महुआडीह पुलिस ने रविवार को दूरसंचार/आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित अचल संपत्ति को कोर्ट के आदेश पर 31,31,680 रुपये में कुर्क किया गया।
विज्ञापन


बीते साल तीन दिसंबर को को प्रभारी थाना साइबर क्राइम, एसओजी, थाना कोतवाली देवरिया व बीएसएनएल कार्यालय देवरिया की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली देवरिया के रामगुलाम टोला के संकट मोचन गली में तेज नरायण सिंह पुत्र हंसनाथ सिंह के घर छापा मारा था। वहां अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर आर्थिक लाभ कमाने का मामला सामने आया था। मौके से भारी मात्रा में सिमबाक्स व सिम कार्ड, एंटीना, लैपटाप, राउटर आदि भी बरामद हुआ था।
इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना महुआडीह अमित कुमार राय कर रहे हैं। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभियुक्त तेज नरायण द्वारा उक्त अपराध से अर्जित संपत्ति मकान (आराजी संख्या 735 मी., रकबा 0.028 हे. व आराजी संख्या 736 मी., रकबा 0.028 हे. में से कुल जमीन 0.007. 71/100 हे., स्वामिनी पुष्पा देवी पत्नी तेजनरायण सिंह व रिम्पा सिंह पत्नी चेतन सिंह निवासी पिड़रा नगर टोला रामगुलाम टोला संकट मोचन गली थाना कोतवाली जनपद देवरिया को कीमत करीब 31,31,680 रुपये के अन्तर्गत नियमानुसार कुर्क किया गया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें