फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत के केवटलिया वार्ड में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सामान जलकर राख हो गए। घटना सोमवार की रात 10:30 बजे की है। आगजनी से एक गाय और उसका बछड़ा भी झुलस गया है। घर के एक व्यक्ति को छोड़कर परिवार के सभी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार को एसडीएम हरिशंकर लाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केवटलिया वार्ड नंबर 9 निवासी चंदन साहनी ने बताया कि उनके बेटे की 12 मई को शादी है। वह बेटे की शादी की तैयारी के लिए घर के अंदर 60000 रुपये नगद रखे थे। सोमवार की रात खाना खाकर घर में सो रहे थे। पत्नी रामवती और परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। रात 10:30 बजे घर के अंदर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें