फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार, महिला डॉक्टर सहित छह नामजद

Sat, 30 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन


पुलिस ने संचालक व महिला डॉक्टर सहित छह को किया नामजद
मामले की विवेचना करते हुए पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तथाकथित महिला डॉक्टर की लापरवाही की शिकार संध्या ने करीब दो माह जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद संध्या का शव पहुंचा तो परिजन कार्रवाई होने तक शव का दाह संस्कार नहीं करने की बात पर अड़ गए। बघौचघाट थाना प्रभारी ने काफी मान-मनौव्वल के बाद देर रात में शव का दाह संस्कार कराया। अगले दिन संध्या के ससुर ने डॉक्टर सहित छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में फरार चल रहे हॉस्पिटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला डॉक्टर सहित अन्य की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।
संध्या के ससुर ने दाह संस्कार करने के बाद बृहस्पतिवार को तरकुलवा थाने में तथाकथित महिला डॉक्टर सहित छह के विरुद्ध तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि आस्था हॉस्पिटल की डॉक्टर ने गलत तरीके से ऑपरेशन किया था। इसके चलते उनकी बहू की मौत हो गई। बहू की मौत के बाद लोगों से जानकारी हुई कि आस्था हॉस्पिटल की डॉ. माया सिंह व डॉ. प्रेमनारायण सिंह के पास डिग्री नहीं है। फर्जी तरीके से डॉक्टर का बोर्ड लगाकर ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने तरकुलवा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आस्था हाॅस्पिटल की डॉ. माया सिंह व संचालक डॉ. प्रेमनारायण सिंह, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह पर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने संध्या की मौत मामले में संचालक व महिला डॉक्टर सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद फरार चल रहे हॉस्पिटल संचालक को पुलिस ने पथरदेवा चौकी पुलिस के सहयोग से पथरदेवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
तरकुलवा थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कागजी कार्रवाई में देरी से हाथ से निकल गई डॉक्टर

देवरिया। डॉक्टरों की लापरवाही से संध्या पटेल की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा ने पुलिस के साथ मिल हॉस्पिटल को बुधवार को ही सील कर दिया था। पुलिस कर्मियों की मानें तो उस पर पहले से ही लिखा था कि हॉस्पिटल बंद है। डॉक्टर बाहर गई हैं। इसके बाद कर्मियों ने बाहर से ताला जड़ कर सील कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी डॉक्टर व उसकी सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी अंदर ही हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहर निकाला। इस दौरान हॉस्पिटल संचालक भी मौजूद था। पुलिस ने डॉक्टर के विरुद्ध कागजी कार्रवाई में देर होने के चलते गिरफ्तारी न कर पाने की बात कही। वहीं, संचालक की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो पुलिस का कहना था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी।
विज्ञापन



कोट

इस मामले में एक मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है। संध्या के ससुर ने जो तहरीर दी है, उसका नाम उसी के साथ जोड़कर विवेचना शुरू कर दी गई है। हॉस्पिटल संचालक डॉ. प्रेमनारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की भी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।

-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें