फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को छत से बंदर ने धकेला, मौत

Sat, 30 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पथरदेवा के भेलीपट्टी वार्ड की घटना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। छत पर कपड़ा डालने गई महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। इससे महिला नीचे गिर गई और सिर फट गया। इसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पथरदेवा नगर पंचायत के भेलीपट्टी वार्ड की राजकुमारी देवी पत्नी कपिलदेव यादव (55) छत पर कपड़ा डालने गई थीं। इसी बीच एक बड़ा बंदर छत पर आ गया। वह कुछ समझ पातीं तब तक बंदर ने धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर गईं और उनका सिर फट गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमारी के पति सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक हैं। नगर पंचायत के सभासद सुशील पांडेय ने बताया कि राजकुमारी देवी के परिवार के कुछ सदस्य बाहर रहते हैं। उनके घर आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें