फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल से दिया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में नारी सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार और सम्मान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का बिल पास कराकर आधी आबादी का सम्मान किया है। नारी त्याग की प्रतिमूर्ति रही है। देश और समाज के निर्माण में कालांतर से ही नारी का योगदान रहा है। लोकसभा महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाएं राजनैतिक रूप से भी सशक्त होगी। विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि नारी शक्ति बंदन अधिनियम भारत को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, बबिता चौहान, ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, सुधा निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें