फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल : स्वामीनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। क्षेत्रीय समस्या को लेकर पूर्व विधायक स्वामीनाथ ने भागलपुर में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना भागलपुर-पिंडी मार्ग को ठीक कराने, पुल को शीघ्र चालू कराने समेत पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर था। सपा नेता व पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। जनपद में सड़कों का बुरा हाल है। यह डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बरहज को राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित पंद्रह सूत्री पत्रक सौंपा गया। इस दौरान सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, हरीश लाल श्रीवास्तव, देशराज यादव, सतीश कुमार, चंद्रदेव यादव, रंजना भारती, गुलाब यादव, भगवान मिश्र, शैलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें