फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कर-जल कर के बड़े बकायेदारों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कर-जल कर के बड़े बकायेदारों से होगी वसूली
विज्ञापन

देवरिया। बकाये टैक्स को लेकर अभी तक उदासीन रही नगर पालिका अब सख्ती बरतने में मूड में है। गृह कर-जल कर के बकायेदारों के खिलाफ जल्द ही नगर पालिका आरसी जारी करेगी। इसके लिए 50 हजार से अधिक बकाये वाले भवन स्वामियों की सूची तैयार हो रही है। डीएम की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन नगर पालिका के टैक्स की वसूली कराएगा।
शहर में करीब 22 हजार भवनों से नगर पालिका गृह कर-जल कर वसूलती है। इसमें करीब दस हजार लोग ऐसे हैं जो नियमित टैक्स जमा नहीं करते। इस साल का बकाया अगले साल जमा करते हैं। टैक्स अनुभाग की ओर से तैयार की जा रही सूची में अब तक 50 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक गृह कर-जल कर बकाया है। बिल और नोटिस भेजने के बाद भी बकायेदार टैक्स चुकता नहीं कर रहे थे। अब उन्हें बकाया टैक्स के साथ दस प्रतिशत सरचार्ज भी देना होगा। नगर पालिका अगले हफ्ते बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करा सकती है।
विज्ञापन

पालिका के दुकानों में होगी तालाबंदी
राजस्व संग्रह पर जोर दे रही नगर पालिका अपने किरायेदारों पर भी चाबुक चलाने की तैयारी में है। पालिका की शहर में छह सौ दुकानें हैं। इसमें करीब 80 दुकानों पर 20 हजार से अधिक किराया बकाया है। अगले हफ्ते नगर पालिका इन दुकानों में तालाबंदी कराने की तैयारी में है।
26 दिन में हुई 1.20 करोड़ रुपये की वसूली
एक सितंबर से विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर नगर पालिका ने 1.20 करोड़ की टैक्स वसूली की है। इसमें सरकारी, गैर सरकारी भवनों से गृहकर-जलकर, दुकानों व एमबी लैंड के रेंट शामिल हैं। कर वसूली कैंप अभी तीन दिन और चलेगा। इसमें पालिका को 30 से 40 लाख रुपये आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

नगर के सभी भवन स्वामियों के यहां टैक्स का बकाया बिल पहले ही भेजा जा चुका है ताकि वह कैंप में छूट का लाभ ले सकें। इसके बावजूद तमाम ऐसे लोग हैं जो पुराना बकाया जमा नहीं किए हैं। ऐसे भवन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। कैंप समाप्त होने के बाद 20 हजार से ज्यादा बकाया वाले दुकानों में तालाबंदी की तैयारी चल रही है।
- शशिकला, कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें