फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होम डिलीवरी का आदेश... फिर भी एजेंसी पर कम नहीं हो रही कतार

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर लगी कतार।
विज्ञापन
भागलपुर। रसोई गैस की किल्लत अभी भी बरकरार है। प्रशासन होम डिलीवरी के लिए एजेंसियों पर दबाव बना रहा है। हालांकि, इसके बावजूद हर दिन सुबह ही एजेंसी के बाहर कतार दिखती है।
विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी भागलपुर में बृहस्पतिवार को करीब 300 लोग सुबह से ही कतार में लगे रहे। सुबह 342 गैस सिलिंडर एचपी एजेंसी पर पहुंचा। दो बजे तक 250 सिलिंडरों का वितरण ओटीपी लेकर आने वाले उपभोक्ताओं में किया गया। भागलपुर निवासी राजू ने बताया कि मैसेज आ गया है लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। कमलेश जायसवाल ने बताया कि जितने नियम बढ़ रहे हैं, लाइन भी उसी तरह से लंबी हो रही है।
भागलपुर एचपी गैस एजेंसी संचालक संजीव जायसवाल ने बताया कि बुकिंग के आधार पर गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। होम डिलेवरी भी कराई जा रही है। एक सप्ताह पहले बुक कराने वाले लोगों को ही सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें