फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चहुंओर होली का उमंग, खूब उड़े अबीर-गुलाल और रंग

Thu, 13 Mar 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में होली खेलतीं छात्राएं। संवाद 
विज्ञापन
देवरिया। होली की उमंग जिले में चारो ओर दिखी। सरकारी व निजी कार्यालयों में कर्मियों ने खूब होली खेली। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों में बृहस्पतिवार को होली का उमंग दिखा। उन्होंने ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद कार्यस्थल पर होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामना दी। होली को लेकर उनका जोश देखते बन रहा था। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद मुख्य दवा भंडारण कक्ष और दवा वितरण कक्ष में तैनात फाॅर्मासिस्ट व एमपीडब्लू एवं अन्य कर्मी निकले और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा को अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन

साथ ही आपस में एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस दौरान चीफ फाॅर्मासिस्ट अशोक राय, चीफ फार्मासिस्ट राजेश तिवारी, शिखा सिंह, अनिता जायसवाल, निकिता सिंह, वाहिद, आदित्य, विक्रांत मल्ल, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे। उधर नए ओपीडी भवन में होली की हुड़दंग दिखी। कार्य समाप्त होने के बाद एमपीडब्लू पर होली का रंग चढ़ा और वह एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिए।
गले-मिलकर होली की शुभकामना दी। यहां साथियों को बुलाकर जमकर अबीर-गुलाल लगाए। इस दौरान विवेक, नवनीत राय, धीरज, अंकित, नित्या, नितेश, राजू, अमित राय, विनोद, अशोक, रविकांत, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें