मोदनवाल समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
देवरिया। रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से अलग-अलग जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह इंदिरा नगर स्थित विवाह भवन में हुआ। इसमें जिले भर से आए कान्य कुब्ज वैश्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवता मोदनसेन महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। महादेवा टीम ने देवा श्री गणेशा भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। राधाकृष्ण की रासलीला, शिव तांडव, सुदामा नृत्य आदि पर लोग खूब थिरके। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम आर्य व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल को सम्मानित किया गया। समारोह में दिनेश मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, आलोक मोदनवाल, उमेश, आनंदजी मोदनवाल, दयाल, सीताराम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
चौरसिया महासभा की ओर से पुरवां चौराहा स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि कई मायनों में सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। हमारी एकजुटता आगे भी बनी रही तो कोई भी राजनैतिक दल हमें नजरअंदाज नहीं कर सकता। संगठन समाज के जरूरतमंदों को हर संभव मदद करेगा। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौरसिया, अश्वनी चौरसिया, सुदर्शन चौरसिया, दिनेश चौरसिया, पंकज प्रताप, राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
.