फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली मिलन समारोह में दी एक-दूसरे को बधाई

Mon, 01 Apr 2024 06:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आए लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते हुए आपस में प्रेम व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय श्री कान्य कुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की ओर से चीनी मिल ग्राउंड स्थित एक मैरिज हाॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने फूल, अबीर गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों समेत शहर के हर परिवार से मोदनवाल समाज के लोग उपस्थित रहे। लोगों ने कार्यक्रम में भोजन का भी लुत्फ लिया। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा में परचम लहराने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ज्ञानपुर भदोही के चेयरमैन घनश्याम दास आर्य व विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर के आलोक आर्य, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदनवाल, अंबोज मोदनवाल, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष केदार मोदनवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश मोदनवाल, कार्यक्रम संयोजक अमित मोदनवाल, महामंत्री आलोक मोदनवाल, चंदन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जायसवाल समाज की ओर से देवरिया खास स्थित काली मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद जायसवाल, बरनवाल सेवा समिति की ओर से कसया रोड स्थित बरनवाल सेवा सदन में अध्यक्ष अभयनंदन बरनवाल, अरुण बरनवाल, हरिनाथ बरनवाल, रामप्रवेश बरनवाल, आल इंडिया धनगर समाज महासंघ की ओर से जिलाध्यक्ष संतोष धनगर की देखरेख कलक्ट्रेट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज से जुड़े लोगों इस पल का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें