फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्योहार

Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के पुरवां में अबीर गुलाल के रंग में रंगे जनप्रतिनि​धि व कार्यकर्ता, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। कार्यक्रम स्थल पर पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं लोकगायक राकेश तिवारी ने होली के गीत गाए।
विज्ञापन


सदर सांसद शशांक मणि के पुरवा स्थित कार्यालय पर होली मिलन में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रामाशीष राय सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। सांसद शशांक मणि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्योहार है। हम सभी को प्रेम और सौहार्द के साथ इसे मनाना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद वासियों को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सदर सांसद ने कार्यकर्ताओं संग होली के गीतों पर ठुमका भी लगाया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रेम और सौहार्दपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि होली की रंगों भरी खुशियों से आपका जीवन रोशन हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम और एकता का संदेश देता है। हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर सामाजिक समरसता की भावना को विकसित करना चाहिए। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि होली के रंगों से आपका जीवन खुशियों से भर जाए, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, अंतर्यामी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, विशंभर मिश्रा, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता इंजीनियर कौशल सिंह सेंगर, आनंद शाही, डब्लू मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, प्रभाकर तिवारी, पवन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लगाए अबीर-गुलाल

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ जनपद की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सोमनाथ मंदिर परिसर में किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही होली के पावन अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही, मण्डल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला प्रभारी सुभाष तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह उर्फ गुड्डू पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
पूर्वांचल शोषित समाज कार्यकर्ताओं ने खेली होली

देवरिया। पूर्वांचल शोषित समाज कार्यालय देवरिया खास में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने जमकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाए और होली की बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार उर्फ पीके निषाद एडवोकेट, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रपाल धनगर, लालजी भाई निषाद, राधेश्याम पटेल, अमरजीत निषाद, राजेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें