फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बीते होली में रंग-गुलाल हुआ सपना

Sun, 20 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
भटनी में रंगों का त्योहार होली वैसे तो मेलजोल और खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग गिले शिकवे भूलाकर एक दूजे को गले लगाते हैं। लेकिन कई दफेे कुछ मनबढ़ों के चलते होली का पर्व कुछ परिवारों के लिए उदासी का सबब बन जाता है। भटनी के देवघाट गांव में कई परिवार ऐसे हैं, जो पिछलेे पांच सालों से होली का त्योहार नहीं मना पाते। इसकी वजह मनबढ़ों का आतंक बताया जा रहा है। इस बार भी होली आते ही इन परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन



देवघाट गांव में त्रिलोकीनाथ, देवी प्रसाद और प्रभुनाथ मिश्र का परिवार रहता है। तीनों परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले चार पांच सालों से होली दहन के बाद गांव के करीब 12 से अधिक मनबढ़ युवकों का आतंक शुरू हो जाता है। ये युवक गोबर, कीचड़, ईंट-पत्थर और असलहों के साथ घरों पर हमला बोल देते हैं। इस दौरान यह युवक बदतमीजी और मारपीट भी करते हैं।

युवकों के इस रवैये से पूरा परिवार डरा सहमा रहता है। पिछले साल जब युवकों ने इस तरह की हरकत की तो इसकी लिखित शिकायत भटनी थाने में की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे युवकों का मनोबल बढ़ा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें