फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेडियम में पांच दिन तक दिखेगा हॉकी का रोमांच

Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम 26 फरवरी से दो मार्च तक बेहतरीन हॉकी मुकाबलों का गवाह बनेगा। प्रदेश की कुल 10 टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। जिला खेल कार्यालय मंगलवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। स्टेट प्रतियोगिता के लिए ग्राउंड को अंतरराष्ट्रीय मानकों की तरह नया रूप दिया जा रहा है। खेल निदेशालय की ओर से जिला खेल कार्यालय को ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 गुणा 60 गज का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार नया हॉकी ग्रांउड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

हरा-भरा दिखने के लिए पिछले 10 दिनों से लगातार इसकी घासों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही ग्राउंड में घेरा बनाकर इसकी मार्किंग भी की गई है। मंगलवार को प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस माह लगातार दूसरी स्टेट प्रतियोगिता स्टेडियम में आयोजित हो रही है।
ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर हॉकी स्टेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। इसके लिए दो पूल बनाए गए हैं। हर टीम को चार लीग मैच खेलने को मिलेंगे। पूल ए में आजमगढ़, बुलंदशहर, कुशीनगर, अलीगढ़, देवरिया तथा पूल बी में सहारनपुर, बदांयू, गाजीपुर, रामपुर व स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को रखा गया है। बुधवार को उद्घाटन मैच सुबह 11 बजे से बुलंदशहर बनाम मेजबान देवरिया टीम के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

इसी दिन आजमगढ़ बनाम अलीगढ़, बुलंदशहर बनाम कुशीनगर, आजमगढ़ बनाम देवरिया, कुशीनगर बनाम अलीगढ़ के भी लीग मुकाबले होंगे। 27 फरवरी को आजमगढ़ और कुशीनगर, अलीगढ़ व देवरिया, आजमगढ़ बनाम बुलंदशहर, बुलंदशहर बनाम अलीगढ़, कुशीनगर बनाम देवरिया के बीच लीग मुकाबले होंगे। पूल बी के मैच 28 फरवरी से प्रारंभ होंगे। इसमें 28 फरवरी को बदांयू बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सहारनपुर बनाम रामपुर, बदायूं बनाम गाजीपुर, सहारनपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व गाजीपुर बनाम रामपुर और एक मार्च को सहारनपुर बनाम गाजीपुर, रामपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सहारनपुर बनाम बदायूं, रामपुर बनाम बदायूं व गाजीपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
दो मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले पूल ए की प्रथम स्थान बनाम पूल बी की दूसरे स्थान की टीम व दूसरा सेमीफाइनल पूल बी की प्रथम स्थान बनाम पूल ए की दूसरे स्थान पर रही टीमों के मध्य होगा। इसी दिन फाइनल मुकाबला भी दोपहर तीन बजे से होगा। इस तरह पांच दिनों में कुल 23 मैच होंगे। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाली टीमों के आवासीय व भोजन की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में ही होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी संजीव सिंह होंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के कुल 10 आफिशियल सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें