संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। कस्बा स्थित ज्ञान प्रकाश इंटर काॅलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय हाॅकी खिलाड़ियों का ट्रॉयल किया गया।
इसमें चयनित खिलाड़ी 25 अगस्त को गोरखपुर के मियां साहब इस्लामियां इंटर काॅलेज के खेल मैदान में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। ट्रायल में राजकीय इंटर काॅलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज, बाबा राघवदास इंटर काॅलेज देवरिया, गनियारी इंटर काॅलेज सहित छह विद्यालयों के खिलाड़ियों ने ट्रॉयल में हिस्सा लिया।
पहला मैच जीआईसी और ज्ञान प्रकाश इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें ज्ञान प्रकाश इंटर काॅलेज के मंजेश ने दो गोल किए। बालिका वर्ग के खेले गए दूसरे मैच में ज्ञान प्रकाश इंटर काॅलेज की प्रिया दो, प्रियांशी और रोशनी राजभर ने एक-एक गोल किए।
चयन समिति में लाला करमचंद थापर इंटर काॅलेज देवरिया के संजय कुमार और ज्ञानप्रकाश इंटर काॅलेज के ऋषभ नाथ त्रिपाठी ने अंडर 14, 17, 17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की सूची जारी की।
इसमें मंजेश, अजय रजक, सुहेल, ओम गुप्त, हिमांशु कुशवाहा, विशाल भारती, अमित तिवारी, प्रिया यादव, प्रियांशी कुशवाहा, साक्षी, सुष्मिता, आंचल, रोशनी राजभर, ऋचा गुप्ता आदि के नाम शामिल हैं।