फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ताओं ने जाकिर का पुतला फूंका

Fri, 08 Jul 2016 10:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। हियुवा कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक का पुतला जलाया। हर मुसलमान को आतंकवादी बन जाना चाहिए के बयान से हियुवा कार्यकर्ता नाराज थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक मालवीय रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला उपाध्यक्ष और नगर प्रभारी अमित मोदनवाल ने कहा कि जाकिर नाईक आतंकवाद की चलती-फिरती फैक्ट्री हैं। ये खुलेआम मुस्लिम नौजवानों को आतंकवादी बन जाने की बात कह रहे हैं।

ये दुनिया में इस्लाम के अलावा कोई और धर्म नहीं रहने देना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज कर आजीवन जेल में डाल देना चाहिए। नगर संयोजक राजू वर्मा ने कहा कि जाकिर जैसे इस्लामी प्रचारक विश्व के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन


इस दौरान नगर मंत्री बंटी तिवारी, धनेश पासवान, अजय वर्मा, मुन्ना, अर्जुन चौरसिया, दुर्गेश, पिंटू पटेल, अमर,  निगम, राजन, रवि, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें