देवरिया। महारानी चंडिका छात्रावास में हियुवा के निवर्तमान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निवर्तमान जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि आपसी राग द्वेष को भूलकर एकजुट होकर रंगों का त्योहार मनाया जाता है जो होली है।
इस दौरान संपूर्णानंद गुप्ता, दिलीप सिंह बघेल, नीरज श्रीवास्तव, सभासद सुभाष तिवारी, चेयरमैन सतीश वर्मा, गुड्डू पहलवान, विजय पंडित, अमित सिंह, संदीप तिवारी, दिनेश कुशवाहा, विनोद ठठेरा, शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद