फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने सभा की

Sun, 03 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील अध्यक्ष विनोद ठठेरा के नेतृत्व में मुरली मनोहर मंदिर पर हुई। इसमें देवरिया में मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की नौ जनवरी को होने वाली बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा पड़री बाजार गांव मामले को लेकर खुखुंदू एसओ पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



हियुवा के जिला मंत्री अरूण कुमार सिंह ने कहा कि खुखुंदू के पड़री बाजार गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पुलिस ने बर्बरता का परिचय देते हुए बेरहमी से गांव वालों को पीटा और उल्टे निर्दोष लोगों पर केस दर्ज कर दिया।

पुलिस विभाग के अफसर भी इस पर चुप्पी साधे हुए है और खुखुंदू एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। राणा सिंह सैथवार ने कहा कि अविलंब खुखुंदू एसओ पर कार्रवाई कर इनका स्थांतरण किया जाए, नहीं तो हियुवा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लार के खरदहा और बभनौली पांडेय गांव में आपदा राहत चेक किसानों के बीच वितरण कराने की तहसील प्रशासन से लोगों ने मांग किया। इसके अलावा बैठक कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान विश्व मोहन द्विवेदी, सुरेन्द्र पांडेय, पप्पू बाबा, राकेश विश्वकर्मा, रत्नेश सिंह, मोनू यादव, नागेन्द्र, गुड्डू यादव, अभिषेक, संदीप, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें