फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कीचड़ में लेटा हिंदूवादी नेता शुरू हुआ बाईपास का निर्माण

Tue, 23 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता को समझाते  अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। लार बाईपास का निर्माण कार्य करीब चार माह से बंद हैै। इस बात से नाराज हिंदूवादी नेता अरुण कुमार सिंह गुड्डू सोमवार को सड़क के कीचड़ में लेट गए और तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करने लगे।
करीब तीन घंटे बाद पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी लगवा कर सड़क की मिट्टी का रोलिंग कराने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद हिंदूवादी नेता ने धरना समाप्त किया। उधर, प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कहना है कि बरसात की वजह से बाईपास का निर्माण बंद था।
विज्ञापन

बरसात का मौसम खत्म होेते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। नवलपुर से लार बाईपास ब्लाॅक गेट तक लायक बन गई है, मगर इसका भी काम अधूरा है। वहीं लार बाईपास को तोड़कर छोड़ दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए बरसात से पहले मिट्टी गिराया गया था। बारिश से बाईपास पर आवागमन बंद हो गया। इधर, सड़क में ह्यूम पाइप लगाए जाने के बाद निर्माण शुरू होना था, मगर किसानों ने खेत के सामने ह्यूम पाइप डालने का विरोध शुरू कर दिया।
समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम को पत्र लिख मदद मांगी है। इधर, सड़क पर आवागमन नहीं होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लोग बाजार की तरफ से निकल रहे हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है। इ
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लोग भी धरना को समर्थन देते हुए नारेबाजी करने लगे। तीन घंटे बाद पहुंचे लोक निर्माण विभाग देवरिया के सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सलेमपुर पहुंचे। सहायक अभियंता और लोगों की तीखी नोकझोंक होने लगी। सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया की मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें