फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंडर-19 सैफ कप जीतकर लौटी हिना को सीडीओ ने किया सम्मानित

Tue, 13 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला फुटबाल खिलाड़ी हिना का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित ।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बघौचघाट क्षेत्र की बेटी हिना को सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने सम्मानित किया। हिना सैफ कप फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर जिले में लौटी हैं। उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
अंडर-19 महिला फुटबाल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश में 2024 का सैफ फुगल कप जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत अंडर-19 टीम की सदस्य देवरिया जिले के बघौचघाट मझौवा की हिना टीम की मजबूत डिफेंसर रही हैं।
विज्ञापन

भारत की टीम भूटान, नेपाल, बांग्लादेश को हरा कर फाइनल में चैंपियन बनी। हिना बीते शुक्रवार को जिले में लौटीं। उनके आने के बाद लगातार स्वागत और सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी देवरिया ने हिना को फुटबाल किट व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, हिना का कंचनपुर, पथरदेवा में भी जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान संजय सिंह, धनंजय सिंह, जयकुमार राव, अनिल सिंह, अब्दुल रब, मोहम्मद फतेह, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें