फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान दिवस में जमीन पर कब्जे की सबसे ज्यादा शिकायतें

Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर कब्जे और आपसी विवाद से जुड़ी रहीं। किसी ने जमीन पर कब्जा करने तो किसी ने नाली की जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत की।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे कई लोगों ने अपने ही भाई और रिश्तेदारों पर जमीन से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाए। शिकायतों में कब्जे और अतिक्रमण के मामले प्रमुख रहे। कुछ शिकायतकर्ताओं ने निजी जमीन पर कब्जा करने की बात कही, जबकि कुछ ने नाली आदि की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की।
कुल 12 शिकायतों में अधिकतर मामले आपसी विवाद के सामने आए। इनमें पारिवारिक और रिश्तेदारी से जुड़े विवाद भी शामिल रहे। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि कुल 12 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कुछ मामलों में कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई हैं। खुखुंदू में एक भी नहीं हो पाया निस्तारण : खुखुंदू। स्थानीय थाने में समाधान दिवस पर शनिवार को कुल तीन मामले आए। हालांकि इसमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। ऐसे में फरियादियों को निराश होकर खाली हाथ ही लौटना पड़ा। खुखुंदू थाने में शनिवार को नायब तहसीलदार हरी प्रसाद यादव और एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र आए। तीनों राजस्व से संबंधित रहे। लेकिन एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर सभी राजस्वकर्मी और उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें