सड़क चौड़ीकरण के लिए वन विभाग चिह्नित पेड़ों की करा रहा कटान
बरहज। कपरवार-बरहज रामजानकी मार्ग पर बेलडॉड़ के पास सोमवार को काटे जा रहे पेड़ की जद में आ जाने से 11 हजार वोल्ट विद्युत तार टूट कर सड़क पर गिर गया, जिससे खलबली मच गई। आनन फानन में आपूर्ति बाधित कराई गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
रामजानकी मार्ग के होने वाले चौड़ीकरण को लेकर वन विभाग की ओर से चिन्हित पेड़ों की कटान कराई जा रही है। दिन में करीब 11 बजे विभाग पेड़ों की कटान करा रहा था। इसी बीच एक पेड़ की जद में आ जाने से 11 हजार वोल्टेज का तार गया। यह देख वहां मौजूद लोग भागने लगे और आवागमन ठप हो गया। सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। कर्मचारियों ने विद्युत निगम कार्यालय से संपर्क कर आपूर्ति बाधित कराया। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने सड़क से तार हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। जबकि शाम तक बेलडॉड़ की आपूर्ति ठप थी। एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि एचटी तार के टूटने की सूचना पर कर्मी मौके पर गए थे। जिसे सही करा दिया गया है।