फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरलोड होकर हाईटेंशन तार टूटा, सात घंटे गुल रही बिजली

Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन का तार अचानक ओवर लोड होकर सलेमपुर के बंजरिया गांव के पास शनिवार की दोपहर में करीब एक बजे टूट गया।
विज्ञापन

इससे सात घंटे तक 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट को ढूंढ़ा। खराबी को दुरुस्त कर देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी। इसके कुछ ही देर बाद दोबार तार पर पेड़ की डाल गिर गई।
इसके बाद देर रात को आपूर्ति बहाल हुई। रविवार की सुबह चार बजे के करीब सहजौर गांव के सामने हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। ऐसे में दो घंटे तक नार्थ फीडर से जुड़े 29 गांवों की बिजली गुल रही। सलेमपुर फीडर से लार उपकेंद्र को 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब एक बजे ओवर लोड होकर तार टूट गया। उपकेंद्र से जुड़े लार नगर सहित रामनगर, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, मटियरा जगदीश, पटनेजी समेत 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें