फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पथरदेवा फीडर पर हाईटेंशन तार गिरा, 55 गांवों की बत्ती गुल

Wed, 24 Jun 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। उपकेंद्र में पथरदेवा फीडर पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 55 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के अनुसार फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में करीब दो घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन

33/11 केवीए तरकुलवा उपकेंद्र में तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर हैं। इससे नगर समेत करीब 150 गांवों को बिजली दी जाती है। रात करीब आठ बजे उपकेंद्र के अंदर पथरदेवा फीडर पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे इस फीडर से जुड़े नगर पंचायत पथरदेवा सहित बरईपट्टी, सकतुआ, सकतुई, ओलीपट्टी, खैराट, मझौवा, फरेंदहा, पगरा, सुखी टोला, बेलही, रामपुर धौताल, भेलीपट्टी, धर्म चौरा, धूस देवरिया आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि पथरदेवा फीडर पर 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिर गया है, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें