फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे दो लाख से अधिक वाहन

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पंजीकृत हैं कुल पांच लाख से अधिक वाहन, सबसे ज्यादा 4,53,156 हैं मोटरसाइकिलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिवहन मंत्रालय के आदेशों को दरकिनार कर जनपद की सड़कों पर अब भी दो लाख से अधिक वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही चल रहे हैं। इन पर विभागीय लोग भी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। इधर, जांच अभियान शुरू होने से कुछ सक्रियता अवश्य बढ़ी है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
वर्ष 2018 में सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आदेश जारी हुआ था। मकसद यह था कि इन नंबरों की मदद से वाहनों की ट्रैकिंग करने में आसानी होगी। पहले इसे ट्रायल के तौर पर ही लगवाने का कार्य शुरू हुआ, बाद में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने के साथ ही इसे अनिवार्य बना दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, चार साल बीतने के बाद भी जनपद में पंजीकृत कुल वाहन संख्या 5,03,554 में अभी केवल 2,24,315 वाहनों में ही एचएसआरपी लग पाया है। परिवहन विभाग की ओर से सभी वाहन स्वामियों से 15 फरवरी तक ये नंबर लगवा लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अभी यह कार्य अधूरा ही है।
नए वाहनों को छोड़ दें तो पुराने वाहन स्वामी तो इसमें बिल्कुल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इधर, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से कुछ वाहनों का चालान अवश्य किया गया है। हालांकि, यह खानापूर्ति ही प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


कोट
15 फरवरी तक सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जांच में पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माने का भी आदेश हुआ है। बीते चार दिनों में कुछ वाहनों का चालान भी इस संबंध में काटा गया है। आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
-आशुतोष शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें