फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रात में हाइट गेट बैरियर तोड़ कर भागलपुर पुल से गुजरे भारी वाहन

विज्ञापन
भागलपुर पुल का हाइट बैरियर टूटा - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रात में हाइट गेट बैरियर तोड़ कर भागलपुर पुल से गुजरे भारी वाहन
विज्ञापन

सेतु निगम ने देवरिया व बलिया के डीएम और एसपी को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पुल पर लगा हाइट गेट बैरियर अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात तोड़ दिया। इससे भारी वाहन पुल से गुजरने लगे। इससे सेतु निगम के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई कि कहीं क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहन गुजरने से हादसा न हो जाए।
सेतु निगम ने बलिया व देवरिया के जिलाधिकारी को सूचना देकर हाइट गेट बैरियर तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बलिया व देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। शनिवार रात को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ लगा बैरियर तोड़ दिया। इससे भारी वाहन क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने लगे। सूचना मिलते ही सेतु निगम के अधिकारियों ने बलिया व देवरिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के तुर्तीपार और देवरिया जनपद के भागलपुर में पुल के दोनों तरफ पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन दोनों जिले की पुलिस से मदद नहीं मिल रही है। इससे हाइट गेट बैरियर अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया जा रहा है। इससे भारी वाहन गुजरने लगते हैं। भारी वाहनों के आवागमन से पुल धराशायी हो सकता है। बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए हाइट गेट बैरियर लगाया है जो बार बार तोड़ दिया जा रहा है। पुलिस से मदद नहीं मिल रही है। इसको लेकर दोनों जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अवगत करा दिया गया है। भारी वाहनों के आवागमन पर पुल कभी भी टूट सकता है। बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें