फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर का ताला तोड़कर राम, सीता, लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एखलाश गांव स्थित मंदिर से यही मूर्तियां चोरी हुई हैं। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर राम, सीता, लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन

पुजारी से पुलिस कर रही पूछताछ, महुआडीह के डुमरी एकलाश गांव स्थित मंदिर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। डुमरी एकलाश गांव स्थित मंदिर से शुक्रवार की रात राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गईं। तीनों मूर्तियां अष्टधातु की थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एकलाश गांव स्थित देवरिया-हेतिमपुर मुख्य मार्ग पर एक प्राचीन मंदिर है। रात मंदिर में राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। सुबह पुजारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस बात की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर पर आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। मूर्तियों की कीमत दस लाख से ऊपर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर पुलिस को तहरीर देकर मूर्तियां शीघ्र बरामद कराए जाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर पहुंच कर मामले की जांच की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी पहुंची है।
पुजारी से की जा रही पूछताछ
जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी गांव के ही हैं। शनिवार की सुबह प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर पहुंचे। मंदिर धोकर पूजा करने के बाद हेतिमपुर चौकी पुलिस और अन्य लोगों को बताया कि दरवाजे के मुख्य द्वार का बंद ताला नहीं था और मूर्तियां चोरी हो र्गइं हैं। गांव के लोग भी कह रहे हैं कि बेलन व कब्जा सब ठीक है। ताला व बेलन नहीं टूटा है।
फोटो
स्टूडियो के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
गौरी बाजार। कस्बा के रामपुर चौराहे के समीप चोरों ने शुक्रवार की रात में फोटो स्टूडियो के शटर का ताला ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती कमरे तथा अन्य उपकरण चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार ने मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है ।
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम पाननकुंडा निवासी सुनील यादव पुत्र गुलाब यादव कई वर्षों से रामपुर चौराहे के समीप देवरिया रोड पर इंटर कॉलेज देवगांव के सामने स्टूडियो चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार देर रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख कर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर शटर का लॉक तोड़कर नकदी, लैपटॉप, डेस्टाप, दो कीमती कमरा, वीडियो कैमरे, दो प्रिंटर सहित दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए थे।
विज्ञापन

दुकानदार ने डॉयल 112 पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशरफ नगर निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें