फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कराने को लेकर हियुवा मुखर

Fri, 24 Mar 2017 11:52 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने नालियों की सफाई कराने की मांग बुलंद की। उनका कहना था कि गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पीएनबी के करीब कार्यकर्ताओं की जुटान हुई। जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए निकल गए। नगर पालिका परिषद में पहुंच कर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी से मुलाकात की। जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि रेलवे स्टेशन रोड में मच्छरों का प्रकोप है। दुकानदारों का जीवन मुश्किल में है। शिकायत के बावजूद सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका है। प्रतिनिधिमंडल में राजू वर्मा, बिट्टू मद्धेशिया, बंटी तिवारी, विकास वर्मा, रामनरेश शर्मा, लाल बिहारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें