फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों से पहले ड्रोन से जुलूस मार्गों की निगरानी

Thu, 08 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस के आने-जाने वाले रास्तों की ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम ने ड्रोन से सुरौली और भलुअनी थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस टीम ने ड्रोन से सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पैकौली और सुरौली में संवेदनशील स्थानों के साथ जुलूस के आने-जाने वाले मार्गों की आसमान से निगरानी की।
विज्ञापन

गांवों के प्रमुख रास्तों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की स्थिति देखी गई।
इसके अलावा भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी में भी ड्रोन कैमरे के जरिए अलग-अलग स्थानों की निगरानी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें