फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झमाझम बारिश से बढ़ीं दुश्वारियां

Sun, 05 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। नगर के मुख्य बाजार में जलभराव होने से सड़क पर लगा बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। इससे लाखों का सामान बर्बाद हो गया। वहीं लार सीएचसी परिसर में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। तीमारदारों और मरीजों को घुटने तक पानी से होकर ओपीडी जाना पड़ा।
लगातार हो रही बारिश से नगर पुलिस चौकी, बस स्टैंड से लेकर गांधी मार्केट तक जलभराव हो गया है। नालियां ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। इसका कचरा सड़कों पर फैला हुआ है। सुबह दुकान पहुंचे व्यवसायियों ने भीगे हुए सामानों को दुकान से निकाल सुरक्षित जगह रखा।
विज्ञापन

सराफा रोड पर सड़क से डेढ़ फुट ऊपर पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सब्जी मंडी में जलभराव होने से स्टोर कर रखा गया आलू-प्याज भीग गया। इसके अलावा नगर के कोइरिटोला वार्ड, वैश्यकर्णी वार्ड, दलित बस्ती वार्ड, इंदिरा नगर वार्ड, शास्त्रीनगर में बारिश का पानी घरों में घुस गया है।
आरोप है इसे निकालने के लिए नगर प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उधर, बारिश से लार बाईपास मार्ग के ऊपर से पानी बह रहा है। गयागिर वार्ड के लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई है। वहीं बड़े वाहनों का आवागमन भी इस रास्ते पर बंद हो गया है।
विज्ञापन

उधर, बारिश के साथ चल रही हवा से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं किसानों के मुताबिक यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। नगर पंचायत लार के प्रभारी ईओ बृजेश गुप्ता ने बताया कि जलभराव हटाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें