फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज हवा के साथ बारिश ने बिगाड़ी शादियों की रौनक

Wed, 06 May 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तेज हवा के साथ बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई बारिश ने शादी समारोह वाले घरों की रौनक फीकी कर दी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में इसका ज्यादा असर देखने को मिला, जहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई जगहों पर लगाए गए टेंट उड़ गए। इससे कार्यक्रमों की व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। वहीं, सोफा, मैट और अन्य सजावटी सामान भी भीग जाने से आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
टेंट का कारोबार करने वालों का कहना है कि बेमाैसम बारिश से टेंट और सोफा आदि भीग कर खराब हो जा रहे हैं। आयोजक बदलने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में तकरार की नाैबत आ जा रही है।
विज्ञापन

आयोजक रामबिलास, अशोक कुमार का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। वहीं, मेहमानों ने भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई, हालांकि कुछ लोगों ने इसे मौसम की मार बताते हुए समझदारी भी दिखाई।
विज्ञापन

कुल मिलाकर, तेज हवा और बारिश ने खुशी के माहौल में खलल डालते हुए शादी समारोहों की चमक फीकी कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें