देसही देवरिया। देसही देवरिया-महुआडीह क्षेत्र में दिन भर आसमान में धुंध छाने के बाद देर शाम सात बजे के करीब आंधी, तेज गरज के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी पड़े। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को तेज गर्मी और लू से काफी राहत मिली है। कई जगह पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। इससे यातायात बाधित रहा। वहीं लोगों के घरों पर से टीनशेड उड़ गए। इससे काफी नुकसान हुआ। बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई।