फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी में रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी में रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में पहले चरण में सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी तेज हो गई है। वैक्सीन लगाने से लेकर उसे रखने तक की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीन (टीका) लगने के बाद 30 मिनट तक कर्मचारियों को निगरानी में रखा जाएगा। टीका लगने से पहले 15 मिनट इंतजार करना होगा। इसके बाद दस मिनट के अंदर वैक्सीनेशन (टीकाकरण) होगा।
प्रथम चरण के लिए सरकारी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन रखने के लिए विशेष कमरे बनाए जा रहे हैं। वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के साथ ही जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सेंटर बनाया जा रहा है। वैक्सीन विशेष फ्रीजर में रखा जाएगा, जो सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुल 28 डीप फ्रीजर और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे होंगे। पहला कमरा वेटिंग रूम होगा, जहां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को बैठाया जाएगा। दूसरा वैक्सीनेशन रूम होगा, जहां टीका लगाया जाएगा। यहां पर चिकित्सकों की एक टीम स्टाफ नर्स के साथ रहेगी, जहां एएनएम भी उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगी। तीसरा कमरा ऑब्जरवेशन रूम कहलाएगा, जिसमें टीकाकरण के बाद कर्मचारियों को करीब आधे घंटे तक रहना होगा। 30 मिनट के भीतर अगर टीका लगने वाले कर्मचारी को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो बिना किसी साइड इफेक्ट के काम आने वाली एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) किट के साथ डॉक्टरों की एक टीम तैनात रहेगी। ज्यादा दिक्कत होती है तो आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर पहले से ही रखने का प्रबंध भी किया जा रहा है। वेटिंग रूम में मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने पर ध्यान रखा जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगने से पहले होगी बुखार सहित अन्य जांच
पहले चरण में जिले में 10542 सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों और 1427 निजी अस्पताल और क्लीनिक के स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन से पहले स्वास्थ्यकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। बुखार सहित अन्य जांच के बाद वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान एक बार में केवल एक व्यक्ति की इंट्री होगी। वेटिंग रूम में ही रजिस्ट्रेशन का पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। जांच के बाद एक-एक कर वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना टीकाकरण के लिए 13 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रथम चरण की तैयारी की जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के साथ ही जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सेंटर बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुल 28 डीप फ्रीजर और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे होंगे। वैक्सीन रखने के लिए सेंटरों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। यहां कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। वैक्सीन आने पर पहले सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें