फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य कर्मियों ने आपात स्थिति में इलाज का किया अभ्यास

Thu, 26 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सीएचसी पर मॉक डि्रल करते स्वास्थ्य कर्मी   संवाद
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कर्मियों द्वारा आपात स्थिति में इलाज का अभ्यास किया गया। इस मौके ड्रिल के दौरान मरीजों के उपचार और सहूलियत आदि के गुर बताए गए। वहीं मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज भीड़ देख हतप्रभ रह गए। अभ्यास की जानकारी होने पर लोगों ने राहत महसूस किया। चिकित्साधीक्षक डॉ.बीएन यादव और डॉ.अजय पाल के देखरेख में दोपहर बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर में आपदाओं से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान कर्मचारी पृथ्वीराज अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। जिसे देख खलबली मच गई। स्वास्थ्यकर्मी आननफानन में उन्हें स्ट्रेचर पर इलाज के लिए ले गये। जहां उन्हें तुरंत सीआर देते हुए ब्लडप्रेशर चेक किया गया। जबकि ऑक्सीजन सेट लगा दिया गया। मौके पर चिकित्सक डॉ. एके गुप्त, डॉ.विवेक सिंह, चीफ फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी, रवीश रावत, पंकज, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें