फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संक्रमितों के इलाज में लापरवाही क्षम्य नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने रविवार को कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 महामारी में सभी को एहतियात बरतने को कहा और सीएमओ को जरूरी निर्देश दिए। कहा, संक्रमितों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
चिकित्सा मंत्री ने सर्वे कार्य को प्रभावी तरीके से कराने, होम आइसोलेशन के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जो भी प्रावधान किए गए हैं। उसका पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। भर्ती मरीजों के खाने पीने की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था रखी जाए। किसी प्रकार की कोई कठिनाई संक्रमितों को न हो। इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।प्रतिदिन कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को किए गए कार्यों की समीक्षा भी किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया गया कि मरीजों या जानने वालों के दूरभाष पर मिलने वाले शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उसका निस्तारण कराया जाता है। जिले में सैंपलिंग जांच का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। जिला अस्पताल में एल-टू अस्पताल तैयार किया गया है, जिसमें 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में एल-वन अस्पताल बनाए जाने का कार्य चल रहा है। सेंट्रल एकेडमी में एल-वन अस्पताल स्थापित है। यहां संक्रमितों का उपचार चल रहा है। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेन्द्र सिंह, कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीसीपीएम राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें