फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 263 छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पथरदेवा विकास खंड के रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा में शुक्रवार को 263 छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी से आई स्वास्थ्य टीम ने कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के सिर से पैर तक की सभी सामान्य बीमारियों का परीक्षण किया। कुछ को गंभीर बीमारी से ग्रसित पाया गया, उन्हें रेफरल बनाकर दिया गया, ताकि वे समुचित ढंग से इलाज करा सकें। सीएचसी पथरदेवा के डाॅ.स्नेहा मिश्रा, फार्मासिस्ट मोहम्मद इंजील आलम, विजय प्रताप मल्ल ने एक-एक कर छात्र-छात्राओं के आंख, कान, वजन, स्किन डिजीज, पेट में दर्द आदि से संबंधित बीमारियों की जांच की। डाॅ. स्नेहा मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण से बच्चों को काफी लाभ है, कुछ ऐसी भी बीमारी है कि हमें पता तक नहीं है। स्वास्थ्य जांच कराने से ही पता चलता है। छात्र-छात्राओं को खाना खाने से पहले हाथ धोने पर भी ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. दिलीप चौधरी, आलोक पांडेय, धीरज पाठक, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें