विदेश आए लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
लार (देवरिया)। ब्लॉक के खरवनिया गांव में सीएचसी की टीम ने दुबई से आए युवक का शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में युवक सर्दी जुकाम से पीड़ित पाया गया।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुबई से एक सप्ताह पूर्व घर आए अजय कुमार का तीन घंटे तक स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में युवक सर्दी जुकाम से पीड़ित पाया गया। इसके बाद खरदहां निवासी श्रीनाथ, धनगड़ा निवासी शेषनाथ व पुरुषोत्तम के पास टीम पहुंची। तीनों युवक अलग-अलग देशों से आए हैं। टीम ने इनकी भी जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। टीम नगर के छपरा मोड़, चनुकी मोड़, लार बाजार, लखु मोड़, सहजौर, पिंडी मेहरौना में लोगों को जागरूक किया। डॉ. बीबी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से बचने के लिए घरों से कम निकलें। सर्दी-जुकाम और बुखार पीड़ित लोगों से एक मीटर की दूरी रखें। क्योंकि तीसरे चरण का बीमारी प्रारंभ हो चुका है। हम सभी को मिलकर इस बीमारी को पराजित करना है। इस दौरान एमआर कन्नौजिया, यतीश राय, उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ. जगदीश, डॉ. मोहम्मद अजमल मौजूद रहे।