फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानाध्यापक पर पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, हंगामा

Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक वार्ड स्थित परिषदीय विद्यालय का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के एक वार्ड स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर परिजनों ने विद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। यह देखकर प्रधानाध्यापक विद्यालय छोड़कर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
छात्रा की मां के अनुसार उनकी बेटी नगर के एक परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व विद्यालय का प्रधानाध्यापक स्कूल में छात्रा को अकेले बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसने कहा कि किसी से यह बात नहीं बताना। इसके डर से छात्रा विद्यालय नहीं जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को जब परिवार के लोगों ने विद्यालय जाने के लिए कहा तो वह रोने लगी। पूछने पर प्रधानाध्यापक द्वारा कुछ दिनों पूर्व अश्लील हरकत किए जाने की बात बताई। इस बात से नाराज परिजन व अन्य लोग विद्यालय पहुंचकर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। यह देखकर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे नाराज अभिभावक अपने पाल्यों को लेकर विद्यालय से घर चले गए।
वहीं, विद्यालय में मौजूद शिक्षक हंगामा कर रहे लोगों के उग्र तेवर देखकर सहमे रहे। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्रभारी एसओ अश्वनी सिंह ने बताया कि छात्रा की मां ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में प्रधानाध्यापक से उनका पक्ष जानने के लिए कोशिश की गई। उनसे संपर्क नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप छात्रा के परिजनों ने लगाया है। इसकी जानकारी मुझे मिली है। अभी मैं किसी काम से बाहर आया हूं। आने पर मामले की जांच अपने स्तर से कराऊंगा।
-एसएन प्रजापति, खंड शिक्षा अधिकारी, लार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें