फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुशीनगर को गोरखपुर रेलवे से जोड़ने की कवायद तेज

Tue, 14 Mar 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हेतिमपुर रेल लाइन का जंक्शन।संवादहेतिमपुर रेल लाइन का जंक्शन।संवादहेतिमपुर रेल लाइन का जंक्शन।स
विज्ञापन
जिले की तीन ग्रामसभाओं से होकर गुजरेगी रेल लाइन
विज्ञापन


परियोजना को मिली स्वीकृति, धन जारी

देसही देवरिया। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूरी मिल गई है। अब यह परियोजना परवान चढ़ने लगी है। मंत्रालय ने मामले में 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। सवा सौ साल पहले सरदारनगर से जिले के हेतिमपुर तक गन्ना ढुलाई के लिए मजीठिया परिवार की तरफ से बिछाई गई ट्राम्बे रेल लाइन अब पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात बनेगी। अब इसी रेल लाइन को और विस्तार देकर कुशीनगर से जोड़ा जाएगा।
पंजाब के सरदार उमराव सिंह मजीठिया ने वर्ष 1900 में सरदारनगर में सरैया चीनी मिल की स्थापना की थी। मिल से करीब 33 किलोमीटर (पूरब) दूर जिले के हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी के तट तक ट्रेन से गन्ना ढुलाई के लिए ट्राम्बे लाइन बिछाई गई थी। हाटा के करमहा और बनचरा में 3-4 एकड़ अतिरिक्त भूमि में प्लेटफाॅर्म भी बना। यहां क्षेत्र से गन्ना मंगाकर ट्रेन पर लादकर भाप के इंजन से खींचकर मिल पर ले जाया जाता था।
विज्ञापन

हेतिमपुर में करीब 50 एकड़ में जंक्शन बना था। यह अंतिम पड़ाव था। यहां गन्ना लादने के साथ ही ट्रेन को घुमाया जाता था। यहां से कुशीनगर पर्यटन स्थल की दूरी मात्र छह किलोमीटर है। चीनी मिल 1998 में बंद हो गई। उसके बाद से ही इस लाइन का अधिग्रहण कर बुद्ध नगरी कुशीनगर को गोरखपुर से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग उठने लगी थी। इसकी कवायद भी तेज हो गई थी। करीब चार साल पहले इस मार्ग का सर्वे का कार्य भी पूरा करा लिया गया।
पिछले दिनों केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट में इस रेल लाइन को बड़ी लाइन के रूप में विकसित कर कुशीनगर को जोड़ने की बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति मिल गई। देवरिया जिले की तीन ग्रामसभाओं डुमरी एखलाश, मुंडेराचंद और हेतिमपुर के बीच से होकर यह रेल लाइन छोटी गंडक पार कर कुशीनगर जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। संवाद
- पर्यटकों को मिलेगी सौगात
रेल सुविधा के अभाव में विदेशों से आने वाले पर्यटक अक्सर सारनाथ, लुंबिनी और बोधगया का दर्शन कर वापस चले जाते थे। अब गोरखपुर से सीधे रेल की सुविधा से जुड़ने के बाद कुशीनगर जाना पर्यटकों के लिए आसान होगा।

स्टेशन बनाने के लिए देखे जा रहे स्थान
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से कुशीनगर तक बीच में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले स्टेशन के लिए भी जगह चिह्नित की जा रही है। हाटा के करमहा, बनचरा और हेतिमपुर में पहले से बने प्लेटफाॅर्म को नए स्टेशन की शक्ल दी जा सकती है।

कोट
कुशीनगर पर्यटन स्थल को हेतिमपुर, हाटा होते हुए गोरखपुर से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति मिल गई है। इसमें कुशीनगर को पडरौना से भी जोड़ा जाना है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये भी जारी हो गए हैं। 14,067 करोड़ रुपये लागत आएगी। 645 करोड़ भूमि अधिग्रहण में खर्च होना है।
विज्ञापन

- विजय कुमार दुबे, सांसद, कुशीनगर
कोट
बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की कवायद करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ ही विकास भी होगा।
- मोहन वर्मा, भाजपा विधायक, हाटा, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें