सलेमपुर। नगर के ओवरब्रिज के बीच मेंं बुधवार की आधी रात को ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बोलेराे के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को चालक के साथ कोतवाली ले गई।
जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग बोलेरो से देवरिया की ओर से बुधवार की देर रात घर जा रहे थे। सोहनाग मोड़ से आगे ओवरब्रिज के बीच पहुंचे थे। इसी बीच हरैया की तरफ से रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बोलेराे में बैठे लोगों ने वाहन से कूद कर जान बचाई। संवाद