बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और अब शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती के मुताबिक, आरोपी ने प्रेम संबंध की आड़ में कई बार भरोसे में लेकर यौन शोषण किया। बरियारपुर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद