कोर्ट की नोटिस जलाकर विरोध जताती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। जहाजघाट में स्टीमर गोदाम की सरकारी जमीन पर निर्माण के खिलाफ दुर्गा मातृ शक्ति संगठन की महिलाएं गुरुवार को न्यायालय से मिली नोटिस को लेकर भड़क गईं। नोटिस धरने पर बैठ रहीं कई महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड डाक से प्राप्त हुई।
इससे आक्रोशित महिलाओं ने नोटिस की प्रति जलाते हुए निर्माण कराने वाले लोगों को खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताकर निर्माण कराने वाला परिवार फर्जी मुकदमा तैयार कर नोटिस भिजवा रहा है।
संयोजक कुसुम मिश्रा ने कहा कि प्रशासन को हर हाल में निर्माण को गिराना होगा। धरने पर अध्यक्ष सुमन निषाद, शिवकुमारी, लक्ष्मीना, इंद्रासनी देवी, उषा देवी, राजकुमारी देवी, अनीता, शारदा, परमावती, फुलझारी देवी, सुशीला, कालिंदी, मुराती आदि मौजूद थे।