फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की तलाश में कोतवाली पहुंची हरियाणा पुलिस, युवती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की तलाश में कोतवाली पहुंची हरियाणा पुलिस, युवती मिली
विज्ञापन

देवरिया। हरियाणा के हिसार जनपद की पुलिस बुधवार को प्रेमीयुगल की तलाश में कोतवाली पहुंची। पुलिस ने सदर कोतवाली के एक गांव में छापा मारा। वहां युवती मिल गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अहिल्यापुर गांव निवासी युवक हिसार में प्राइवेट नौकरी करता था। वह किराए का कमरा लेकर रहता था। बगल की युवती से उसका प्रेम हो गया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और युवक ने शादी करने सपना दिखा कर युवती को अपने साथ लेकर चला आया। इस मामले में युवती के पिता ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मामले की विवेचना कर रहे हिसार पुलिस के एसआई अनिल कुमार महिला मुख्य आरक्षी के साथ सुबह सदर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पुलिस के सहयोग से उन्होंने आरोपी युवक के घर पर छापा मारा। युवती को लेकर पुलिस हिसार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें