फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी वैन से हरियाणा की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी वैन से हरियाणा की शराब बरामद
विज्ञापन

बनकटा (देवरिया)। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक रिकवरी वैन में छुपाकर बिहार भेजा जा रहा हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया। मामले में पुलिस ने वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बनकटा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिहार जा रही एक रिकवरी वैन के चालक से पुलिस ने गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। आधा दर्जन से ऊपर पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग करता देख चालक एवं खलासी डर गए। शक होने पर पुलिस ने जब वैन की बारीकी से तलाशी ली तो उसमें छिपा कर रखी भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी थाने ले कर आई। वाहन से 750 एमएल की 43 पेटी, 375 एमएल की 42 पेटी तथा 180 एमएल की 43 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस की सूचना पर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। थाने के इंस्पेक्टर विपिन कुमार यादव ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए सोनीपत निवासी कुलदीप सिंह तथा रोहतक निवासी परमजीत के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है। उधर, आबकारी अधिकारी एसएन वर्मा ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें