फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राम प्रधान को महंगा पड़ा हर्ष फायरिंग करना, केस

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव में दो दिन पहले आई बारात में एक ग्राम प्रधान द्वारा हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने देर रात ग्राम प्रधान के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सोनहुला रामनगर गांव निवासी रवि प्रजापति के घर 10 मई को बरात आई थी, जिसमें निमंत्रण देने तरकुलवा क्षेत्र के मठिया महावल के ग्राम प्रधान सत्येंद्र गुप्ता भी टीम के साथ पहुंचे थे। इसी बीच खाना खाने के बाद डीजे पर नाचने के दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस कप्तान को भी इसकी जानकारी दे दी। देर रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तरकुलवा पुलिस ने ग्राम प्रधान सत्येंद्र गुप्ता के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें