फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्दल प्रत्याशी के वोट की गड्डी पर लिख दिया कमल का फूल, हंगामा

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मतगणना केंद्र पर निर्दल प्रत्याशी के कार्यकर्ता ने किया हंगामा।संवाद
विज्ञापन
प्रेक्षक ने कर्मचारी को फौरन हटाया, तब जाकर मामला हुआ शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो सब्जी मंडी के बूथ पर पड़े वोटों की गिनती के बाद गड्डी पर एक कर्मचारी ने निर्दल प्रत्याशी शिल्पी मोदनवाल के निशान रिक्शा की जगह पर कमल का फूल लिख दिया। यह देख हंगामा शुरू हो गया और कर्मचारी पर निर्दल प्रत्याशी के एजेंट गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे। इस पर प्रेक्षक ने तत्काल ड्यूटी में लगे कर्मचारी को हटा दिया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के बूथ पर पड़े वोटों की गिनती करने के बाद उसकी 50-50 की गड्डी बनाई गई। अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी के एजेंट ने देखा जो वोट की गड्डी रिक्शा की है, उस पर कर्मचारी ने कमल का फूल लिख दिया है। यह देख अन्य एजेंट भी भड़क गए और हो-हल्ला मचाने लगे। शोर सुन काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस के जवानों ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। मतगणना अभिकर्ता संबंधित कर्मचारी को हटाए जाने की मांग करने लगे। इस पर प्रेक्षक ने फौरन उस कर्मचारी को मतगणना कार्य से हटा दिया। इसके बाद गड्डी पर कमल के फूल की जगह सुधार कर रिक्शा लिखा गया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें