फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरिकेश ने मऊ और सिवान के पहलवानों को दी पटकनी

Wed, 04 Nov 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देसही देवरिया के रामपुर दुल्लह गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में सिवान के पहलवान मुकेश को कि
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर दुल्लह गांव के पपउर स्थित मां काली स्थान पर मंगलवार को मेला और दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश स्तरीय पहलवान हरिकेश कन्नौजिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ और सिवान के पहलवानों को पटकनी दी। वहीं, रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। हरिकेश कन्नौजिया ने सिवान के मुकेश और मऊ के आर्यन को हराया। इसके अलावा इनरहा के अजित ने रामपुर दुल्लह के शिवम, हाटा के पवन ने गोरखपुर के विक्की और सिवान के मुकेश ने कटप्पा को पटखनी दी। रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर केदार प्रताप राव, भगवान चौहान, प्रदीप राव, जगदीश मिश्रा, उमेश निषाद, धीरज राव, दीपक मिश्र और शशिभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें