देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों को दिलाएं। उन्होंने हर आशा को तीन महिलाओं की नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया।
डीएम ने चिकित्सालयों में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना में भुगतान की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में आवश्यक निर्देश दिए।
सीएमओ डाॅ. राजेश झा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों से अवगत कराया। डीएम ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रभारी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ प्रत्युष पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।