फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑपरेशन न होने पर भड़के परिजन, मरीज लेकर लौटे

Sat, 09 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में कई दिनों से गर्भवती के ऑपरेशन के लिए परेशान परिजन शुक्रवार को ऑपरेशन न होने पर भड़क गए। आरोप था कि ओटी में ले जाकर मरीज को बिना ऑपरेशन बाहर कर दिया गया। उन्होंने मनमानी का आरोप भी लगाया। उन्होंने सीएमएस से शिकायत की। इस दौरान बहस कर ली। सीएमएस के अगले दिन ऑपरेशन होने की बात कहने पर नाराज होकर मरीज को लेकर चले गए।
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी में सीएमएस मरीजों को देख रहे थे। समय समाप्त होने के बाद निकल रहे थे कि तीन लोग पहुंचे और तेज आवाज में ऑपरेशन के लिए परेशान करने की शिकायत करने लगे। वह शांत होने और आराम से बात करने के लिए कहे। इससे नाराज हो गए। सीएमएस ने डॉक्टर सहित कर्मचारियों से पूछा तो बताया गया कि जो ऑपरेशन हुए हैं, उनमें बच्चे की धड़कन कम थी। यह मरीज सामान्य है। महाशिवरात्रि के कारण दोपहर बाद बेहोशी के डॉक्टर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने शनिवार को ऑपरेशन के लिए आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नाराज होकर चले गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एक मरीज के तीमारदार आए थे। उनसे शिकायत ली गई है। पूछने पर बताया गया कि जिन गर्भवती के बच्चे की धड़कन कम थी, उनका ऑपरेशन किया गया। यह मरीज सामान्य है और समय भी है। समझाने के बाद भी तीमारदार बात सुनने को तैयार नहीं थे। शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें