फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 09 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

.......
ब्लॉक के बिंदवलिया गांव में आयोजित हुआ दंगल, 24 पहलवानों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के बिंदवलिया गांव में शुक्रवार को महिला एवं पुरुष पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न प्रदेशों के करीब 24 पहलवानों ने कुश्ती में जमकर दम दिखाया। दंगल में पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए कुश्ती के दांवपेंच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।
आयोजक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा ने मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेश चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू के साथ विजयी पहलवानों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिल्ली, मथुरा, पंजाब, हरियाणा, बनारस, गाजीपुर, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया और कुशीनगर के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि कुश्ती जमीन से जुड़ा खेल है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि पहलवानों ने हमेशा ही देश-दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल में कुश्ती का चलन बहुत पुराना है।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह ने निभाई। इस दौरान डॉ. संजीव शुक्ला, विजय गौड़, घनश्याम मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश कुशवाहा, सोनू प्रधान, मुन्ना गुप्ता, अंशू प्रधान, पुनीत पाठक, देवाशीष यादव, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें